पीलीभीत

Pilibhit News: दुकानों को खाली कराने का काम नहीं हो सका शुरू

Connect News 24

अधिशासी अधिकारी के नहीं होने से अभियान एक दिन के लिए टला

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के न होने के कारण पालिका प्रशासन चिह्नित दुकानों को खाली कराने का अभियान सोमवार से शुरू नहीं कर पाया। यह अभियान अब मंगलवार से चलेगा।

नगरपालिका प्रशासन ने नगर की कुल 258 में से 44 दुकानों के किरायेदारों को अपात्र माना है। पालिका प्रशासन ने आठ दिन पूर्व इन सभी 44 दुकानदारों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर हर हालत में खाली करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिसों में यह चेतावनी दी गई थी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उन लोगोंं ने दुकानें खाली नहीं की, तो दुकानें जबरन खाली करा ली जाएंगी।

दुकानदारों ने निर्धारित तिथि यानि 18 जून तक दुकानें खाली नहीं कीं। उसके बाद पालिका प्रशासन ने 19 जून से अभियान चलाकर दुकानें खाली करने की योजना बनाई। सोमवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त रूप से कार्यभार संभाले उपजिलाधिकारी न्यायिक आरके राजवंशी को एक जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ गया। जिस कारण अभियान शुरू नहीं हो पाया।

इस बावत नगरपालिका के कर अधीक्षक अंकित वर्मा ने बताया कि उपजिलाधिकारी मंगलवार को सुबह 10 बजे तक आ जाएंगे। उनके आते ही पुलिस की मौजूदगी में अभियान शुरू कर दिया जाएगा। अभियान सफल बनाने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button