बदायूं

Budaun News: महिला अस्पताल में जन्मी बच्चियों को दी बधाई, केक काटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 20 Jun 2023 12:53 AM IST

Congratulations to the girls born in women's hospital, cut the cake

महिला अस्पताल में कन्याओं के जन्मोत्सव पर उपहार देते एडीएम राकेश कुमार पटेल। संवाद

बदायूं। महिला अस्पताल में सोमवार को कन्याओं के जन्म पर उत्सव मनाया गया। एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल और अन्य अधिकारियों ने उनके परिवार वालों को बधाई दी। साथ ही अस्पताल में केक काटा गया।

सोमवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल, सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा और जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में जन्मी नौ कन्याओं के परिवार वालों को बेबी किट दी और केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाया। एडीएम ने कहा कि समाज में लड़कों और लड़कियों में कोई भेदभाव न करें। उनका समान रूप से पालन पोषण करें। सभी को एक साथ मिलकर चलना होगा। तभी समाज का विकास होगा।

इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी। बाद में एडीएम ने वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। उन्होंने वन स्टाप सेंटर की पीड़िताओं से भी बात की। इस दौरान संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता, छवि वैश्य, रुचि पटेल, वन स्टाप चौकी प्रभारी सपना जायसवाल मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button