Shahjahanpur News: प्रधान के प्रयासों से भटपुरा रसूलपुर को प्रदेश में मिली पहचान

ग्राम भटपुरा रसूलपुर में बना सचिवालय और पक्की सड़के
सिंधौली। प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के विकास में जितना योगदान प्रधान अनिल गुप्ता का रहा है उतना ही ग्रामीणों का रहा। ग्रामीणों और प्रधान के प्रयास से ही ग्राम पंचायत प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रही। इसके लिए प्रधान अनिल गुप्ता का लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने नौ लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
वैसे तो जनपद में 1077 से अधिक ग्राम प्रधान हैं लेकिन ग्राम पंचायत का चौमुखी विकास कराने के मामले में भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता ने प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। जिसकी बदौलत ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर प्रदेश के टॉप टेन में चयनित हुई है।
प्रधान अनिल गुप्ता की पहल से गांव में साफ-सफाई दुरुस्त है तो सभी सड़कें और नालियां पक्की बनी हुई हैं। जगह-जगह पर कूड़ेदान रखें हैं ताकि गंदगी न फैले। ग्रामीण भी कूड़ा कूड़ेदान में ही डालते हैं। शहर की तर्ज पर गांव में घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था। गांव के सभी बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था। पानी के लिए हैंडपंप लगे हैं।
इसके साथ ही गांव के स्कूल में पढ़ाई का स्तर बेहतर करना, गांव की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगावाना, मनोरंजन के लिए खेलकूद मैदान बनाना, शहर की तर्ज पर गांव में भी हनुमत धाम की स्थापना, सेल्फी प्वाइंट बनवाना, गांव के निर्धन बुजुर्गों को पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, समय-समय पर गांव में मेडिकल कैंप लगवाने आदि काम प्रधान ने प्राथमिकता के आधार पर कराए हैं।

ग्राम भटपुरा रसूलपुर में बना सचिवालय और पक्की सड़के

ग्राम भटपुरा रसूलपुर में बना सचिवालय और पक्की सड़के

