Shahjahanpur News: आज जीआईसी खेल मैदान और गांधी पार्क से निकलेगी वृहद स्वच्छता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:12 AM IST
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से वृहद स्वच्छता रैली का आयोजन शनिवार को सुबह 8 बजे से किया जाएगा। रैली खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान तथा गांधी पार्क से निकलेगी और घंटाघर पर जनसभा के साथ समाप्त होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं ससंदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहेंगे। वह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अध्यक्षता महापौर अचर्ना वर्मा करेंगी। उन्होंने नगरवासियों से रैली में शामिल होने की अपील की है। वहीं, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जीआईसी खेल मैदान व रैली मार्गों का निरीक्षण किया। सफाई व चूना छिड़काव को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि रैली के माध्यम से महानगर को स्वच्छ बनाने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। यह भी बताया कि असुरक्षित सफाई की शिकायत के लिए 14420 तथा अन्य कोई शिकायत को टोल फ्री नंबर-1533 पर कॉल करने, स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अपना फीडबैक देकर महानगर की रैकिंग बढाया जा सकता है। संवाद