शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कोर्ट में पैरवी की तो शिवम जैसा कर देंगे हाल, घर छोड़ने पर मजबूर पीड़ित

Connect News 24

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। मृतक के पिता अधीश जौहरी ने आरोपियों के खिलाफ पैरवी न करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। डर के चलते जौहरी ने अपना घर छोड़कर बरेली में रिश्तेदारों के घरों में पनाह ली है। मामले में अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा गया है।

सूरी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर शिवम जौहरी की 11 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अगले दिन मृतक के पिता अधीश जौहरी ने कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता, सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिवम जौहरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था।

मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छह जून को बंकिम सूरी को जमानत मिल गई थी। शिवम जौहरी के पिता अधीश जौहरी को अज्ञात लोगों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। जौहरी ने अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 जून की रात करीब आठ बजे वह धर्मशाला से घर से लौट रहे थे।

रास्ते में चार-पांच लोगों ने रोक लिया। सभी के मुंह पर मास्क लगा था। उन्होंने रोककर धमकाया कि कुनाल अरोरा अन्य अभियुक्तों के खिलाफ पैरवी की तो शिवम से भी बुरा हाल होगा। अधीश जौहरी का आरोप है कि धमकाने वालों में एक खुद को बंकिम सूरी बता रहा था। उसने कहा कि 50,00,000 रुपया देकर जमानत शाहजहांपुर से करा ली है और कुनाल की जमानत भी करा लेंगे।

रिश्तेदारों के घरों में लेना पड़ रही पनाह

अधीश जौहरी ने पत्र में बताया कि वह आरोपियों से काफी डरा हुआ है। इसी के चलते वह यहां से पलायन कर गया। वह अपने रिश्तेदारी में जाकर बरेली में रहने को मजबूर हैं।

-मामले की हमें जानकारी नहीं है। अधीश जौहरी ने हमसे या थाने पर संपर्क नहीं किया। प्रार्थना पत्र आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button