शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा चालकों को नियमों की जानकारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 15 Jul 2023 01:16 AM IST

E-rickshaw drivers aware of the rules

पुवायां में ई रिक्शा चालकों को नियमों की जानकारी देते सीओ यातायात

पुवायां। सीओ यातायात जगदीश लाल टम्टा ने शुक्रवार को पुवायां में ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।

राजीव चौक पर ई-रिक्शा चालकों से सीओ ने कहा कि कोई भी ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेगा। बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। सभी चालक अपने पास ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और बीमा प्रपत्र साथ रख कर चलें। सड़क पर ई रिक्शा खड़ा न करें, इससे यातायात बाधित होता है। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ने कहा कि ई रिक्शा चालक रात में संदिग्ध सवारियां न बिठाएं और कस्बे से बाहर जाने से बचें। ऐसा करने पर खतरा हो सकता है। संदिग्ध व्यक्ति ई-रिक्शा में बैठे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देकर सहयोग करें। जल्द ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button