शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: अफीम के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में तस्कर बैजू साह।
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस व एसओजी ने गश्त के दौरान गर्रा नदी पुल के पास से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास साढ़े तीन किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपी ने अपना नाम बैजू साह निवासी गोटिया हराज थाना शिकारगंज जनपद पूर्वी चंपारन बिहार बताया। उसने बिहार व झारखंड के घने जंगलों से खेती करने वालों से अफीम लाने की बात स्वीकार की है। अफीम की खेप देने बरेली मोड़ पर आया था। संवाद
