शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हादसे के बाद बाइक चालकों में मारपीट

Connect News 24

Bike drivers fight after the accident

शाहजहांपुर हरदोई हाइवे पर पेट्रोल पंप के बपास  हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद

हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने लगातार तीसरे दिन हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे पर लगातार तीसरे दिन पेट्रोल पंप के सामने हादसा हो गया। दो बाइकों और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक चालकों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची आरसी मिशन थाने की पुलिस दोनों बाइक सवारों को थाने ले आई। यहां पर दोनों में समझौता हो गया और वे चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की अव्यवस्था को ठीक कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजने की बात कही है।

शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे पर रौसर गांव के सामने लालबाग पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर के पास बृहस्पतिवार को रोडवेज बस ने मोपेड सवार बुजुर्ग को कुचल दिया था। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई थी।

वहीं शुक्रवार को इसी स्थान पर ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे यहीं पर दो बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवारों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची आरसी मिशन थाने की पुलिस दोनों बाइक सवारों को थाने ले आई। यहां पर दोनों में समझौता हो गया और वे चले गए। दोनों को मामूली चोटें आईं थीं।

प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान ने शाम को घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर अव्यवस्थाओं को लेकर पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने तत्काल स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर के बीच पड़ी खाली जगह को समतल करने के लिए अधिकारियों से मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button