शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 14 घायल

Connect News 24

Tractor-trolley full of kanwariyas overturned, 14 injured

रोड के किनारे खंती में घुसी कांवरियों की ट्रैक्टर ट्राली । संवाद

दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्हागंज। फर्रुखाबाद से जल भरकर गोला जा रहे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली शनिवार सुबह ओवरटेक करने के प्रयास में पलट गई। हादसे में 14 कांवड़िये घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक कांवड़िये को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

शनिवार सुबह फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से कांवड़िये जल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। क्षेत्र के गांव चौरसिया के सामने नीलकंठ ढाबा के पास ट्रैक्टर चालक परविंदर ने दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पर सवार 14 लोग घायल हो गए।

घायल थाना कांट क्षेत्र के गांव महानपुर के रवि, डब्लू, ओमेंद्र, गणेश, धर्मेंद्र, शिवचरण, आदेश, लज्जाराम, निगोही निवासी विश्राम, उमेश, आदेश, भगवान दास, अमित व सुमित हैं। थाना प्रभारी संजय राजपूत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को सीएचसी भिजवाया। घायलों में उमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों का हालचाल लेने एसडीएम रविंद्र कुमार और तहसीलदार पैगाम हैदर पहुंचे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button