बदायूं

Budaun News: मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम के तहत ली पंच प्रण की शपथ

Connect News 24

Oath of Panch Pran taken under Meri Mati-Mera Desh program

कुंवरगांव में पंच-प्रण की शपथ लेतीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व छात्राएं।स्रोत जिला पंचायत

नेहरू युवा केंद्र की ओर से कई जगहों पर किया गया पौधरोपण

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत वाटिका का निर्माण, पंच प्रण की शपथ लेने के साथ अमृत सरोवर के निकट पौधरोपण किया गया। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी कार्यक्रम हुए।

जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को विकास खंड सलारपुर, अंबियापुर, जगत एवं इस्लामनगर विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर एवं सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही पंच प्रण की शपथ ली। इस मौके पर रवेंद्र पाल सिंह, रिंकू यादव, राहुल यादव, रोली देवी, कमलेश देवी, ओमपाल, विक्रम पुरी, प्रशांत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

कुंवरगांव स्थित जिला पंचायत स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने छात्राओं के साथ पंच प्रण की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

बदायूं क्लब के सदस्यों ने कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर अमर शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सचिव डॉ. अक्षत अशेष, रविंद्र मोहन सक्सेना, अनूप रस्तोगी, मनीष सिंघल, संजय रस्तोगी,नरेश शंखधार, सुमित मिश्रा, प्रशांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।

शेखूपुर स्थित नेहरू पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ सेवानिवृत्त अध्यापक जगदीश शर्मा एवं प्रबंधिका सरिता राना द्वारा तिरंगा ध्वज लहराकर किया गया। यात्रा विद्यालय से नई बस्ती, कश्यप मोहल्ला, साहू मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला, पिटारी मोहल्ला, बड़ा बाजार,मुख्य बाजार व पंचायत भवन होते हुए विद्यालय पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में प्रधानाचार्य विनय कुमार राना, उपप्रधानाचार्य रामऔतार मिश्रा, राघवेंद्र कुमार सक्सेना, राजेश कुमार सिंह, रवि शंकर गौतम आदि मौजूद रहे।

फोटो-16

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हुई भाषण प्रतियोगिता

बिल्सी। शु्क्रवार को फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मेरी माटी, मेरा देश के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा एक में हिमांशी व वरदान शर्मा, कक्षा दो से राम शंखधार व आराध्यम सिंह, कक्षा तीन से कुनाल पाल, कक्षा चार से समर्थ मौर्य, कक्षा पांच में प्रत्यूष सिसोदिया, कक्षा छह में रिया साहू, कक्षा सात में आस्था शर्मा एवं कक्षा आठ में विराट यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निदेशक वीपी सिंह ने सफल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, एकेडमिक हेड सीके शर्मा, गीता सिंह, मोहिनी सिंह, अमित माहेश्वरी, परमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

कुंवरगांव में पंच-प्रण की शपथ लेतीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व छात्राएं।स्रोत जिला पंचायत

कुंवरगांव में पंच-प्रण की शपथ लेतीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व छात्राएं।स्रोत जिला पंचायत


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button