शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 24 Nov 2023 12:58 AM IST

Bike rider dies after being crushed by a truck laden with sugarcane

सौरभ का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी रामपाल उर्फ कुंवरपाल के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ की बाइक में गन्ना लदे ट्रक से टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर कानपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

ठेला चलाकर मजदूरी करने वाले सौरभ बुधवार को अल्हागंज के हुल्लापुर में अपनी बाइक लेकर खड़े थे तभी पीछे से ट्रक की बाइक में टक्कर लग गई। ट्रक के पहिये से उनका पैर और अन्य हिस्सा जख्मी हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया। चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल सौरभ को लेकर परिजन अल्हागंज के सरकारी अस्पताल लाए जहां से उन्हें फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे। खून अधिक बह जाने से रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनकी मौत से मां सरला काफी ज्यादा गमजदा हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button