शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाबूजई मोहल्ले में बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी, बरेली रेफर

Connect News 24

Bike riders shot a young man in Babujai locality, referred to Bareilly

राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल का उपचार करते डॉक्टर। संवाद

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में रविवार शाम को सरेराह बाइक सवार दो युवकों ने शुएब उर्फ शब्बू (28) की कनपटी में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक है। सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया है।

शुएब करीब 15 साल पहले अमृतसर (पंजाब) में जाकर रहने लगा था। वहां उसके पिता नफीस अहमद की मोबाइल की दुकान है। शुएब के दादा का इंतकाल होने के चलते शनिवार की सुबह अपने परिवार के साथ घर आया था। रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। मकान से चंद कदम की दूरी पर सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने शुएब को गोली मार दी। गोली उसकी कनपटी पर लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग निकल आए। उन्हें खून से लथपथ शुएब पड़ा मिला। तुरंत ही घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसपी अशोक मीणा समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने घायल के परिजन से पूछताछ भी की है।

सफेद शर्ट पहने था हमलावर

बाइक पर दो युवक सवार थे। गोली मारने वाला सफेद शर्ट पहने था। वह बाइक चालक के पीछे वाली सीट पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शी रफीक के अनुसार, वह ई-रिक्शा लेकर गली में खड़ा था। शुएब अपनी बेटी के साथ आ रहा था। तभी सफेद शर्ट पहने युवक ने गाेली मारी और भाग गए। उसने तुरंत उसकी बेटी को संभाला और परिजन के सुपुर्द किया।

सीसीटीवी कैमरे खंगाले में जुटी पुलिस

सूचना के बाद चौक कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। पुलिस ने कई कैमरों से फुटेज प्राप्त की है। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। बताते हैं कि कैमरे से अहम सुराग हाथ लगे हैं।

परिजन दुश्मनी से कर रहे इन्कार

पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। एसपी ने घायल के परिजनों से पूछताछ की। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश होने से इन्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार, शुएब लंबे समय से पंजाब में रहता था। उसकी यहां पर रंजिश नहीं है। वहीं पुलिस ने कई एंगिल पर अपनी जांच को शुरू कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– अशोक मीणा-एसपी

राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल का उपचार करते डॉक्टर। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल का उपचार करते डॉक्टर। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल का उपचार करते डॉक्टर। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल का उपचार करते डॉक्टर। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button