शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश में काफी महंगा सिलिंडर दे रही भाजपा

Connect News 24

Mill closed for six days after inauguration, farmers worried

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देन पहुंचे कांग्रेस पदा​धिकारी। संवाद

शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को दिया। इसमें कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां पर भाजपा सस्ते सिलिंडर देने का वादा कर रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में महंगा सिलिंडर दिया जा रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने वर्तमान में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 450 से 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देने का वादा किया है। वहीं जिन राज्यों में इनकी सरकार है वहां घरेलू गैस सिलिंडर दूने दाम पर मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होते हुए भी आमजन को महंगे दाम पर रसोई गैस सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, रामजी अवस्थी, उत्तम शुक्ला, नितिन तिवारी, शिवओम मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button