पीलीभीत
Pilibhit News: बिल जमा करने को 40 हजार रुपये दिए, रसीद दी 28911 की, हंगामा

बिलसंडा। नगर की रामनगर कॉलोनी निवासी जोगेंदर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बिजली बिल 40 हजार रुपये का था। एक अधिकारी से बात करने के बाद चालक को 40 हजार रुपये जमा करने के लिए दिए लेकिन रसीद 28911 रुपये की दी गई।
जोगेंदर का आरोप है कि उनके साथ ठगी हुई है। वहीं ब्लॉक काॅलोनी के रहने वाले अमित ने बताया कि उनका 25 हजार रुपये का बिल था। पांच हजार रुपये जमा करने की बात हुई। रुपये देने के बाद भी रसीद नहीं दी गई। उक्त दोनों लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा इंचार्ज संजय तोमर ने दोनों युवकों को बुलाकर बात की और जांच करने को कहा। संवाद