शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: टिफिन बैठक में भाजपा की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

Connect News 24

BJP's achievements discussed in tiffin meeting

जिला पंचायत कार्यालय पर भाजपा की टिफिन बैठक में बोलते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सि

शाहजहांपुर। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत कार्यालय में महाजनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक बुलाई गई। इस दौरान पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

सांसद अरुण कुमार सागर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए फिर से प्रचंड बहुमत से केंद्र में भाजपा को जिताने का आह्वान किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने अपने बूथ को मजबूत करने की अपील की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया की महाजनसंपर्क अभियान के तहत 17, 18, 19 जुलाई को घर-घर तथा शैक्षणिक संस्थाओं में संपर्क कर 9090902024 पर मिस्ड काॅल करवाना है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा नेता राजेश वर्मा, अजीत सिंह, ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिंह यादव, राहुल सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, मुकेश राठौर, नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button