शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नदियों के किनारे कब्जा कर प्लॉटिंग का किया विरोध

Connect News 24

Occupied the banks of rivers and opposed plotting

नगर निगम में शहीद स्मारक के पास प्रदर्शन करते सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ता।संंवाद

शाहजहांपुर। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के सदस्यों ने खन्नौत और गर्रा नदी किनारे किए जा रहे कब्जे के विरोध में नगर निगम स्थित शहीद प्रतिमाओं के पास प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट जा रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नगर निगम के पास रोक लिया। एसडीएम सदर सौरभ कुमार ने मौके पर जाकर ज्ञापन ले लिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि खन्नौत नदी के किनारे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भू-माफिया कब्जा कर प्लाॅटिंग कर रहे हैं। इसमें कई भू-माफिया शामिल हैं। इसी तरह गर्रा नदी के किनारे कई इलाकों में कब्जा कर लिया गया है। संगठन ने कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव इंसान, महिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष नावेद अनवर, इस्तेखार अहमद, मोहम्मद फहीम खां, मोहम्मद अहसान आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button