Shahjahanpur News: कंटेनर की टक्कर से काफी दूर तक घसीटती चली गई बोलेरो

रोजा थाने में खड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो
लखीमपुर खीरी के सिसोरा गांव जा रहे थे बोलेरो में सवार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात ओवरब्रिज पर कंटेनर के चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो काफी दूर तक घसीटती चली गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और उन्होंने कंटेनर चालक की पिटाई कर दी। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं।
बाड़ी गांव से बोलेरो में सवार होकर नौ लोग लखीमपुर खीरी जिले के सिसोरा नासिर गांव के लिए रवाना हुए। इसमें छह महिलाएं भी शामिल थीं। यह लोग रात साढ़े दस बजे निकले। रास्ते में कंटेनर के चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बोलेरो काफी दूर तक घसीटती चली गई।
हादसे के बाद यहां भीड़ लग गई । लोगों ने कंटेनर चालक को बुरी तरह पीट दिया। वहां पहुंची पुलिस ने चालक को किसी तरह बचाया और बोलेरो को रोजा थाने पर खड़ा करा दिया। पुलिस के अनुसार, बोलेरो में बाड़ी गांव के अफगान खान, कामरान, नसरीना, फुजैल अहमद आदि घायल हुए हैं।