शाहजहाँपुर

युवा खुद को रखे अपडेट, पढ़ें कानून : बंसल

Connect News 24

Youth keep themselves updated, read law: Bansal

शाहजहांपुर के एक होटल में आयोजित सीए दिवस पर मौजूद चार्टेड अकाउंटेंट

धूमधाम से मनाया सीए दिवस, व्यावसायिक नैतिकता, नियम व जिम्मेदारियों को समझा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। सीपीई स्टडी चैप्टर ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की ओर से शहर के एक होटल में 75वां सीए दिवस मनाया गया। इस दौरान व्यावसायिक नैतिकता पर चर्चा हुई तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट को उनकी जिम्मेदारियाें को समझाया गया।

सीए संजीव बंसल कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का देश के विकास में अहम योगदान है। एक जुलाई को आईसीएआई की स्थापना के दिन चार्टर्ड एकाउंटेंट को सम्मान देने के लिए हर साल सीए दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलते स्वरूप को देखते हुए चार्टर्ड एकाउंटेंट की लाइन में आने वाले नए युवा खुद को निरंतर अपडेट करते रहें और नए कानून को लगातार पढ़ते रहें।

सीए संजय सक्सेना ने कहा कि जीएसटी और आरओसी के काम में अनंत संभावनाएं हैं। युवा इस ओर ध्यान दें। इससे पहले आईसीएआई (इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) के इतिहास के बारे में प्रोजेक्टर पर वीडियो दिखाया गया।

इस मौके पर संयोजक निलय शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, शोभित अग्रवाल, निधि सेठ, अरविंद गुप्ता, नीरज रस्तोगी, विनय कपूर, सत्यम गुप्ता, अमन वर्मा, अपूर्व मिश्रा, निशांक जिंदल, सलमान हाशिम, सुरेश अग्रवाल, प्रणव पांडेय, आजम खान मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button