Shahjahanpur News: 2.25 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रदीप
0 चौक कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
0 एक आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने 2.25 किलो गांजे के साथ मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले को गिरफ्तार किया। उसका साथी पुलिस की पकड़ से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
शनिवार को चौक थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग में पोस्टमार्टम हाउस के तिराहे से पुलिस ने प्रदीप निवासी अजीजगंज को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो 25 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रदीप ने अपने साथी चंदन का नाम भी बताया। पुलिस के अनुसार, प्रदीप पर पहले से आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के आधा दर्जन मुकदमे चल रहे हैं।
एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि प्रदीप, चंदन के कमरे में रहता है। चंदन तस्करी करता है। उसके साथ मिलकर चरस, गांजा, स्मैक आदि का धंधा करते हैं। प्रदीप व उसका भाई गोलू भी मादक पदार्थों की बिक्री करते हैं।