Shahjahanpur News: अभियान चलाकर खेतों से हटाए गए ब्लेड वाले तार

तिलहर में ब्लेड वाले तार हटवाता कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। एसडीएम दीप शिखा सिंह के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर रविवार को गांवों में खेतों में लगाए गए प्रतिबंधित ब्लेड वाले तारों को हटवाया। अचानक हुई कार्रवाई से खेत स्वामियों में खलबली मच गई।
खेतों में पशुओं से फसल की रखवाली के मद्देनजर लगाए जाने वाले ब्लेड तारों से आए दिन गोवंश और अन्य पशु कटकर घायल हो जाते थे। शासन स्तर से तार हटाए जाने के निर्देश के क्रम में शनिवार को एसडीएम दीप शिखा सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी और अवनीश कुमार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों व पुलिस के साथ गांव धरमपुर कंजा, टाई और बंधा में ब्लेड वाले तार हटवाए गए।
मोहन जोशी ने बताया की खेतों से ब्लेड वाले तार को अंतिम खेत तक अभियान चलाकर हटाया जाएगा । उन्होंने बताया कि तार बेचने वाले दुकानदारों के यहां छापा मारकर तार जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।