शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लापता दोनों किशोर गोवा से पहुंचे घर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST

पुवायां। नगर से गोवा पहुंचे दो किशोर परिजनों के साथ घर लौट आए। पुलिस ने उनसे घर से जाने के कारणों की जानकारी ली।

मोहल्ला छावनी निवासी सुधीर कुमार पाठक का 13 वर्षीय पुत्र क्षितिज पाठक और मोहल्ला देवस्थान के स्व. महेंद्र शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा 11 दिसंबर को लापता हो गए थे। अभिषेक बेकरी पर काम करता था। सुधीर की ओर से इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 13 दिसंबर को परिजनों को पलवल के एक व्यापारी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर सूचना दी थी कि दोनों किशोर उनकी कार में लिफ्ट लेकर गोवा आए हैं। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी व्यापारी से बात की। व्यापारी ने कहा कि दोनों किशोर उनके पास सुरक्षित हैं। परिजन पहचान का प्रमाण पत्र लेकर गोवा आकर किशोरों को अपने साथ घर ले जा सकते हैं। इसके बाद परिजन गोवा गए थे।

एक किशोर ने बताया कि परिजनों की डांट के कारण वह घर से चला गया था, जबकि दूसरे ने कोई कारण नहीं बताया। दोनों शाहजहांपुर से ट्रेन से दिल्ली और फिर मुंबई पहुंचे। मुंबई में वह राजस्थान के झुंझनू के मार्बल व्यापारी सुरेश कुमार गुर्जर और सुरेश चौधरी को मिले। उन्होंने ही किशोरों के संबंध में परिजनों को जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि क्षितिज और अभिषेक वापस आ गए हैं। मेडिकल कराने के बाद दोनों के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button