बदायूं

Budaun News: महिला और उसके पुत्र-पुत्री की पिटाई, घर पर पथराव

Connect News 24

उझानी। बहादुरगंज मोहल्ला स्थित कांशीराम काॅलोनी निवासी जुनैद के घर में घुसकर दबंगों ने महिला और उसके पुत्र-पुत्री की पिटाई की। बाद में पथराव भी किया।

जुनैद की पड़ोसी मोहल्ला गद्दीटोला के बबलू उर्फ पंगा से काफी समय से रंजिश चल रही है। आरोप है कि जुनैद कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने के लिए निकला तो बबलू ने उसे घेर लिया। जुनैद घर में घुसा तो पीछे आरोपी भी घुस गए। आरोपियों ने जुनैद, उसकी मां नसरीन और बहन मन्तसा की पिटाई कर दी। बचाने के लिए दो लोग पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।

आरोपी पक्ष के लोगों ने जुनैद के घर पर पथराव भी किया। इस दौरान किसी ने पथराव और गाली-गलौज का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी पक्ष के लोगों के घर पर दबिश भी दी, लेकिन वे नहीं मिले। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट हो गई थी। किसी के कोई खास चोट नहीं आई है।

बच्चों के विवाद में युवक का सिर फोड़ा

– कछला कस्बे के वार्ड नंबर-पांच निवासी अनिल (30) पुत्र बुधपाल के परिवार के बच्चे और पड़ोसी के बेटे में रविवार पूर्वाह्न कहासुनी हो गई। अनिल बीचबचाव के लिए पहुंचा तो पड़ोसी के परिवार ने उसकी पिटाई कर दी। ईंट मार कर उसका सिर फोड़ दिया। उसने कोतवाली आकर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। घायल अनिल का पुलिस ने मेडिकल कराया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button