शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 13 Jun 2023 12:24 AM IST

Both the accused of gang rape of the girl arrested

सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी।

सेहरामऊ दक्षिणी। शादी समारोह में आई युवती को बगीचे में बुलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

रविवार को हरदोई जिले की एक युवती अपनी मां के साथ सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई थी। आरोप है कि युवती के दो रिश्तेदार युवकों ने उसे बहाने से बगीचे में बुला लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब देर रात तक युवती वापस नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तब युवती गांव के बाहर बदहवास अवस्था में मिली। उस वक्त तो वह अपनी मां के साथ घर चली गई। बाद में थाने आकर तहरीर दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि आरोपी विवेक उर्फ बब्बी निवासी गांव टडेर कोतवाली शाहाबाद जिला हरदोई को चंदगोई मोड़ और दूसरे आरोपी सुधीर निवासी गांव बादशाहनगर को बादशाहनगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button