Shahjahanpur News: ब्रजेश ने वॉक रेस और भारोत्तोलन में जीता गोल्ड

बीएसए कुमार गौरव के साथ वॉक रेस और भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल जीतने वाले बृजेश व अन्य
शाहजहांपुर। हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें शाहजहांपुर से बेसिक शिक्षा विभाग का प्रतिनिधित्व कर ब्रजेश कुमार ने पांच किलोमीटर वॉक रेस और भारोत्तोलन के 67 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
खेल अनुदेशक ब्रजेश कुमार विकास खंड निगोही के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकिया तिवारी में कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमार गौरव ने अपने कार्यालय में ब्रजेश का मेडल पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। कहा कि विभाग में ऐसे शिक्षकों की उपलब्धि से बच्चे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे। ब्रजेश ने उपलब्धि का श्रेय अपने खेल गुरु अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजयपाल वर्मा को दिया।