शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सबसे ज्यादा देर आसमान में रहे भूरे के कबूतर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। अनीस अहमद खान मेमोरियल पीजेंस फ्लाइंग टूर्नामेंट का सोमवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता में गदियाना जामिया फातमा के मोहम्मद जीशान उर्फ भूरे ने प्रथम स्थान पाया। उनके कबूतर कुल 61 घंटे 54 मिनट आसमान में में रहे।

दिलाजाक निकट कैंट चौकी के पास रहने वाले आमिर खान ने दूसरा स्थान पाया। उनके कबूतर 57 घंटे 19 मिनट तक उड़े। मोहल्ला दिलाजाक के नूर मोहम्मद लाला को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। उनके कबूतरों ने 55 घंटे 22 मिनट तक आसमान में उड़ान भरी।

रविवार को वार्षिक कबूतर उड़ान प्रतियोगिता में कबूतरबाज रेहान, नदीम, मोहम्मद आमिर, आमिर खान, आमिर अली, आमिर हुसैन, राजीव, सूरज, शोएब, जीशान, लाला, ओवैस, अरशद, हसीब, शबलू, आशू, इमरान, जफर, सज्जाद, रजीब आदि ने प्रतिभाग किया था। सभी प्रतिभागियों ने अपने 12-12 कबूतर आकाश में उड़ाए। सुबह 6:30 बजे अलग-अलग स्थानों से प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। इसमें 11-11 कबूतर गिने गए। जबकि एक कबूतर की छूट दी गई थी। क्वालीफाइंग का समय चार घंटे निर्धारित किया गया था। टूर्नामेंट के अध्यक्ष हबीब उल्लाह खान ने बताया कि सभी कबूतर अपने उड़ाए गए स्थान पर रविवार की शाम तक वापस लौट आए। टूर्नामेंट के विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस मौके पर उप सचिव शाहिद खान, सचिव सलमान खान, आमिर खान, कोषाध्यक्ष आमिर खान, शरीफ खां, तनवीर खां शेरा, कामिल खां, राशिद हुसैन, अफरोज खां, मुर्तजा, मुजीब, दिलशाद बब्बू आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button