Shahjahanpur News: गांव बेचकर शहर खरीदे, कुआं बेचकर टोटी
बदायूं। स्काउट गाइड भवन में अखिल भारतीय अखंड कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की। जबकि मुख्य अतिथि आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राम सेवक सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।
लखीमपुर से आए हरेंद्र वर्मा ने पढ़ा कि-गांव बेचकर शहर खरीदे, कुआं बेचकर टोंटी, गाय बेचकर दूध खरीदा, भूख बेचकर रोटी।
पीलीभीत से आए अमित अल्प ने पढ़ा कि कान्हा तेरी मुरली से जल प्रेम बरस जाए, तन हो शीतल मेरा मन मन प्रेम प्रबल हो पाए।
राजस्थान से आयीं ललिता भोला ने पढ़ा कि बंद पिंजरे में मैना बुनती सपने देखे कई हजार, दाना चुगती पानी पीती करती कदमी बारंबार।
औरैया से आए प्रमोद तिवारी ने पढ़ा कि कोई जतन तो करो तुम वतन के लिए अब तलक तो जिएं सिर्फ तन के लिए।
लखीमपुर खीरी से आए धीरेंद्र धीर ने पढ़ा कि सारे जहां का गुनहगार हो गया, जब से हमें तुमसे प्रेम हो गया।
इस मौके पर जीवन कश्यप, प्रकाश चंद्र पाराशर, पवन शंखधार, सतीश मिश्रा, ओमकार सक्सेना, अतुल श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे।