शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बकरीद पर सुरक्षा को छह जोनल और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Connect News 24

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने ईद उल अजहा (बकरीद) पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में छह जोनल, 23 सेक्टर और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी ईदगाहों और मस्जिदों पर गाइडलाइन के अनुसार संवेदनशीलता बरती जाए। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

जिले में 29 जून को चंद्रदर्शन के अनुसार ईद-उल-अजहा (बकरीद) का मनाया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने निर्देश दिए कि नगर मजिस्ट्रेट बदायूं नगर क्षेत्र में और सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में रहेंगे। वहां कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उत्तरदायी होंगे।

इसके अलावा 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नमाज के समय सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। इस दौरान छुट्टा पशु मस्जिद और ईदगाह क्षेत्र में न घूमते मिलें। कोई नई परंपरा नहीं डाली जाए। सभी अधिकारी उपद्रवी, असामाजिक तत्वों, अपराधियों और आपराधिक चरित्र के व्यक्तियों की पहचान करें, उनकी गतिविधियों पर नजर रखें।

आवश्यकता के अनुसार निरोधात्मक कार्रवाई करें, जिससे जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। जिले में धारा 144 लागू है। कोई शोभायात्रा या जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाला जाएगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो नहीं डाली जाएगी। अगर ऐसा किया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि छोटी समस्याओं को गंभीरता से देखें। उनका तत्काल निराकरण कराएं। प्रभारी अधिकारी, सभीअधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कंट्रोल रूम बनाएं, जिससे सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके।

कलक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम

डीएम मनोज कुमार के आदेश पर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके लिए 05832-266052, 05832-266054, 7505389289, 7505395940 आदि नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर लोग अपने क्षेत्र की सूचना दे सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button