शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिला के नंबर से फोन कर बुलाया, फिर भाई से साथ गोलियों से भून डाला

Connect News 24

Called from the woman's number, then shot her with her brother

मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में अजय पाल की हत्या का आरोपी रविंद्र

शाहजहांपुर। गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के गांव बिरियाकलां निवासी अजय पाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अजय पाल की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। गांव की एक महिला के पति और उसके देवर ने ही चुपके से रात मेें बुलाकर तीन गोलियां मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

मंगलवार की रात से गायब अजय पाल का शव बुधवार को मदनापुर के मकरंदपुर गांव में खेत पर पड़ा मिला था। उसके तीन गोली मारी गईं थीं। अजय के पिता सुरेंद्र सिंह ने मदनापुर थाने में केस दर्ज कराया था। सर्विलांस सेल की मदद से एसओजी और मदनापुर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अजय के गांव के रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मृतक की पैंट और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस को अब उसके भाई सतेंद्र की तलाश है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपी रविंद्र ने अपने भाई सतेंद्र के साथ मिलकर अजय की हत्या की थी।

रविंद्र की पत्नी से थे अजय के संबंध

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर में चक्की लगाकर गेहूं पीसने का काम करने वाले अजय के संबंध रविंद्र की पत्नी से हो गए थे। उसकी अजय की पत्नी से फोन पर अक्सर बातचीत होने लगी थी। एक महीना पहले रविंद्र ने बात करते देखकर पूछा तो पत्नी ने रांग नंबर बताकर मामला टाल दिया था। एक सप्ताह पहले उसने फिर से पत्नी को अजय से बात करते सुन लिया। तब उसने फोन चेक किया तो उसमें कई कॉल पड़ीं थीं। चेक करने पर नंबर अजय पाल का निकला।

दोनों भाइयों ने बनाया था हत्या का प्लान

चार जुलाई की रात को रविंद्र ने अपने छोटे भाई सतेंद्र से पूरी बात साझा की। सतेंद्र ने चुपके से अजय को बुलाने की बात कही। रात करीब डेढ़ बजे पत्नी के नंबर से रविंद्र ने अजय को फोन किया। पुलिस के अनुसार, उधर से आवाज आई थी आ जाऊं, इधर से रविंद्र ने धीमी आवाज में हां कर दिया था। इसके बाद दोनों भाई पेड़ की आड़ में छिप गए। अजय पाल ने पैंट कंधे पर डाल रखी थी। अचानक दोनों भाइयों को देखकर उसने भागने की कोशिश की, जिस पर रविंद्र ने फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ पर लग गई। उसके नहीं रुकने पर सतेंद्र ने पकड़ लिया और गांव से आधा किमी दूर ले जाकर रतिराम के खेत में खड़े बबूल के पेड़ के पास सीने में गोली मार दी। आरोपियों ने अजयपाल की पैंट भी झाड़ियाें में छिपा दी थी। अजय का मोबाइल भाई सतेंद्र ने छीन लिया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button