शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाइकें टकराने से दो लोग घायल

Connect News 24

खुटार। दो बाइकें टकरा जाने से दो युवक गंभीर घायल हो गए। एक घायल युवक लखीमपुर का रहने वाला है।

लखीमपुर खीरी के कस्बा निघासन निवासी अखिलेश यादव खुटार में एक मोबाइल टॉवर पर काम करते हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से बंडा रोड पर जा रहे थे। उनकी बाइक सामने से आ रहे पुवायां के गांव बितौनी निवासी अशरफीलाल की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ईएमटी ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण अखिलेश और अशर्फीलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस को अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जानकारी पाकर दोनों घायलों के परिजन भी शाहजहांपुर रवाना हो गए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button