शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रतिबंधित और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाया जाए अभियान

Connect News 24

Campaign should be run against banned and narcotics

शाहजहांपुर के विकास भवन ​स्थित शाहजहांपुर के विकास भवन ​स्थित सभागार में बैठक को संबो​धित करते

शाहजहांपुर। वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति के सभापति डॉ. हरी सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों एवं प्रशासकीय कार्य की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सभापति डॉ़. हरी सिंह ने जिले के विभिन्न विभागों में जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2022 के मध्य पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देय के भुगतान व जीविका पेंशन, सेवानिवृत्त, मृतक आश्रित, सेवा नियोजन संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।

सभापति डॉ. हरी सिंह ढिल्लों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देयों के भुगतान एवं जीविका पेंशन, सेवानिवृत्त, मृतक आश्रित से संबंधित प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया है।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि गैर मान्यता प्राप्त अथवा मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन करने वाले विद्यालयों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र अथवा सुदूर क्षेत्रों में नियुक्त कर्मचारी के स्थान पर कोई अन्य कर्मचारी कार्यरत न हो।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी से कहा कि अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की नियमित चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। सभापति ने जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर किराना स्टोर सहित अन्य छोटे दुकानदारों की चेकिंग करते हुए प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ अथवा नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम की जाए। उन्होंने जलालाबाद सहित अन्य स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

डॉ. हरी सिंह ढिल्लों ने राशन वितरण, छात्रवृत्ति, बिजली, पानी आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । साथ ही उन्होंने जनपद में किए गए कार्यों की प्रगति को देखकर सराहना भी की। उन्होंने कहा कि हमें सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है।

कमेटी के अनुरूप लंबित प्रकरण को ससमय निस्तारित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान समिति के सदस्य गोपाल अंजन, शाहनवाज खान, अंगद सिंह, उप सचिव पीएन द्विवेदी, प्रतिवेदक अजय प्रजापति, निजी सचिव विकास यादव, समीक्षा अधिकारी सुनील कुमार सहित सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button