शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: सास समेत तीन पर गोली मारकर घायल करने पर केस
शहजहांपुर। खुदागंज के शहजादपुर गांव निवासी कृष्णपाल सिंह को निगोही के टिकरी गांव के पास गोली मारकर घायल कर देने के मामले में सास समेत तीन लोगों पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पिता जंडैल सिंह ने निगोही थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त को पुत्र कृष्णपाल पत्नी से मुकदमेबाजी को लेकर कचहरी से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक पर सवार रामलखन निवासी गौररिया थाना शाहबाद, हरदोई, हरिओम निवासी गदियाना थाना सदर बाजार व कृष्णपाल की सास किरन देवी आईं। पीछे से कृष्णपाल पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद