शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज शुभ मुहूर्त में भाई को टीका लगाकर मनाएं भैयादूज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 15 Nov 2023 12:46 AM IST

शाहजहांपुर। भैयादूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। उदयातिथि के चलते सुबह से ही बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर भैयादूज मना सकेंगी।

पं. केके शास्त्री ने बताया कि बुधवार को भैयादूज के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला सुबह 6:30 से 9:15 बजे तक है। जबकि, दूसरा मुहूर्त सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 तक रहेगा। बहनें अपने भाइयों को इन्हीं शुभ मुहूर्त में तिलक लगाकर मुंह मीठा कराएं। वहीं, प्रत्येक भाई का दायित्व है कि वह विवाहित बहन के घर जाए। उसके हाथ का पका भोजन ग्रहण कर सामर्थ्य के अनुसार द्रव, वस्त्र, मिष्ठान आदि भेंट करे। यदि बहन अविवाहित और छोटी है तो उसकी इच्छानुसार भेंट दें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button