पीलीभीत

Pilibhit News: गुुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर प्रभातफेरी निकलना शुरू

Connect News 24

Prabhat Pheri begins on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev.

पूरनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर प्रभात फेरी निकालने का क्रम हुआ शुरू लाइनपा

पूरनपुर। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर नगर में प्रभातफेरी निकालने का क्रम मंगलवार से शुरू हो गया। प्रभातफेरी 27 नवंबर तक निकाली जाएगी।

मंगलवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से सुबह साढ़े तीन बजे निकली प्रभातफेरी ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड, शेरपुर रोड, देवीस्थान मंदिर के सामने से होती हुई लाइनपार साहूकारा में स्वर्ण सिंह के निवास पर पहुंची। यहां गुरु की महिमा का बखान किया गया। चाय का लंगर चला। इसके बाद प्रभातफेरी गुरुद्वारा सिंह सभा में वापस पहुंची। यहां कस्तूरी सिंह की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई। प्रभातफेरी में शामिल लोग भजन गायन करते चल रहे थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button