Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने जीआईसी खेल मैदान से स्काउट गाइड द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों समेत शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्र ध्वज फहराया गया और महापुरुषों की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक मीणा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। शहीद अशफाक उल्ला खां व अन्य शहीदों की मजारों पर जाकर चादरपोशी की गई। शहीद स्तंभों पर फूल चढ़ाए गए।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में डीएम ने गांधी व शास्त्री के चित्रों का अनावरण किया तथा सूत की बनाई माला से माल्यार्पण किया। चरखा चलाकर सूत काता। गुरुनानक स्कूल के छात्र-छात्राओं व कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। कलक्ट्रेट परिसर से नशामुक्ति अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शपथ दिलाई। जनपद न्यायालय में जिला जज भानुदेव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
गोविंदगंज के गांधी आश्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, सतीश चंद्र मिश्रा, विनोद गुपता, अक्षय तिवारी ने चरखा चलाकर सूत
काता। चौक के गांधी पुस्तकालय और विनोबा सेवा आश्रम में विचार गोष्ठियां हुईं। विजय ठाकुर को गांधी सम्मान, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान व आशीष
भारद्वाज को दिशा सम्मान दिया गया। कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने गांधी के जीवन दर्शन पर चर्चा की।
सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से राजीव सभागार में अपर जिला जज प्रथम अरविंद राय, बार संघ अध्यक्ष ब्रजेश कुमार वैश्य व महासचिव
सुधीर कुमार पांडेय ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किए। नेहरू/ इंदिरा कुष्ठ आश्रमों में जाकर वहां के सन्वासियों और
साधुओं को फल तथा कंबल वितरित किए गए। नवादा के राजकीय किशोर गृह में भी फल वितरित कराया गया। प्रधान डाकघर में अधीक्षक
धर्मेंद्र गगनेजा ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
ददरौल स्थित नेहरू युवा केंद्र पर ध्वजारोहण, महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण तथा सर्वधर्म प्रार्थना हुई। राजकीय बालगृह बालक में
हस्तशिल्प कला सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी व जिला प्रोबेशन
अधिकारी गौरव मिश्रा ने उद्घाटन किया। राजकीय संप्रेषण गृह किशोर पिपरौला में गौतम बुद्ध पर नाटक का मंचन, दौड़, लंबी कूद तथा
वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई।
स्कूल व कॉलेजों में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में प्राचार्य आरके आजाद, एसएस लॉ कॉलेज में प्राचार्य जयशंकर ओझा, जीएफ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद
तारिक, आर्य महिला डिग्री महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. सुनीता जैसल ने आयोजित गोष्ठियों में विचार रखे।
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, ऑल सेंट्स, किड्स जोन
स्कूल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, बीएस पब्लिक स्कूल, जीआईसी, एसपी कॉलेज, नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज, एसएसएमवी, मसूरी इंटरनेशनल
स्कूल, आमना मेमोरियल पब्लिक स्कूल हाईस्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, मंगलसेन इंटर कॉलेज, लीड काॅन्वेंट, बचपन स्कूल, वीडीएफ
कॉन्वेंट, जयपुरिया स्कूल, आकांक्षा हाईस्कूल, आकांक्षा पब्लिक स्कूल चौढेरा आदि में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई।
ग्रामीण क्षेत्रों के खुदागंज स्थित ऑस्कर ग्लोबल पब्लिक स्कूल, कुर्रियाकलां सत्य भारती स्कूल, कांट के राजकीय इंटर कॉलेज, भारती
फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्यभारती स्कूल गढ़िया रंगीन, सिंधौली के मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल, ग्लोरियस माइनॉरिटी पब्लिक
स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स काॅन्वेंट स्कूल में गांधी व शास्त्री जंयती पर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। रैली निकाली गई तथा मिष्ठान
वितरण किया गया। छात्र नेता अक्षय गुप्ता की ओर से गोष्ठी रखी गई। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, किशोर गुप्ता,
आशीष वर्मा, प्रमुदित मिश्रा, सुशील सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कलान। नगर पंचायत कलान में अध्यक्ष हरे नारायण प्ता एवं ईओ ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पण किए। सभासद डीके राठौर, सभासद
दीपक नंदवंशी आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, बीआरबी इंस्टीट्यूट, रोजी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती मनाई गई।
परौर। क्षेत्र में थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने गांधी व शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। कंपोजिट विद्यालय नारायण पश्चिम, प्राइमरी विद्यालय
कुंडलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मा नगला, प्राथमिक विद्यालय बहमनी चौकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय खजूरी पच देवरिया, राजा अजय
कुमार सिंह इंटर कॉलेज, पूरनलाल मेमोरियल स्कूल, त्यागी जी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, साधन
सहकारी समिति में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई।
बंडा। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड मकसूदापुर के प्रोडक्शन हेड पवन गुप्ता ने प्रशासनिक भवन में गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण
कर उनके आदर्शों का पालन करने अपील की।
तिलहर। नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम तथा अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा, खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख
कविता यादव और बीडीओ बृजेश कुमार मिश्र, तहसील में एसडीएम अंजलि गंगवार तथा तहसीलदार जयप्रकाश यादव, मंडी परिसर में सचिव
रामनिवास, सीएचसी पर डॉ. करन सिंह, चीनी मिल में प्रबंधक जंग बहादुर यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर
पुष्पांजलि अर्पित की। एलबीजेपी इंटर कॉलेज, आरबीएम इंटर कॉलेज, सेंट मैरी स्कूल, अमर बाल विद्या मंदिर, एसएसबी इंटरनेशनल स्कूल,
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल राजनपुर, सरला देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, ड्रीमलैंड कान्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और
महर्षि दयानंद शिक्षा सदन में भी गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री मनाई गई।
पुवायां। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुवायां के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज और गांव महुआ पाठक में स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया और पूर्व विधायक शकुंतला देवी और पुवायां नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुये उन्हें नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद फल वितरित किए गए। गांव दिउरिया की दशमेश एकेडमी के बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रतिरूप में स्वच्छता अभियान चलाया। गांव गंगसरा के चंदी कांवेंट स्कूल में बच्चों ने गांधी जयंती पर सांस्कृृृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। पुवायां इंटर काॅलेज पंचायत, राज इंटर कॉलेज, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज आदि कॉलेज में बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाकर नगर में रैली निकाली।