Pilibhit News: कायस्थ भवन में किया गया गांधी, शास्त्री को याद
पीलीभीत। कायस्थ सेवा समिति और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया गया।
इस दौरान मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कायस्थ भवन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष महेश नारायण प्रधान, कायस्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना, सचिव अविनाश चंद्रा, अनिल कमल, बृज बिहारी लाल सक्सेना, सौरभ सक्सेना, विमल सक्सेना, सुशील बाबू सक्सेना, सभासद साकेत सक्सेना, राकेश सक्सेना, मनोज सप्पू, संजीव, तुषार चंद्र, सर्वेश सक्सेना, अक्षत चित्रांश, अशोक सक्सेना, सुधीर जौहरी, महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता जौहरी, मंत्री वर्षा सक्सेना, अनीता सक्सेना, पुष्प लता चंद्रा, अंशु सक्सेना, शेखर सक्सेना, रूपक जोहरी, अमित कुमार आदि काफी संख्या में मौजूद रहे। संवाद