बरेली

Earthquake In Bareily: बरेली मंडल में भूकंप के झटके, दीवार में पड़ी दरार, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Connect News 24

Earthquake News: Earthquake Tremors Today in Bareilly Pilibhit Up News in Hindi

भूकंप से चटकी दीवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर 2.51 मिनट पर अचानक धरती डोलने लगी। भूकंप के झटके महसूस होने पर दहशत में लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए। बरेली के अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। करीब एक मिनट तक कंपन्न होता रहा।

नेपाल में रहा भूकंप का केंद्र 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था। दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहली बार 2:25 बजे पर हल्के झटके महसूस किए गए थे। इससे बाद 2:51 बजे तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है, जबकि पहली बार भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button