बदायूं

Budaun News: क्रॉस कंट्री में पुष्पेंद्र व हर्षि को प्रथम स्थान

Connect News 24

Pushpendra and Harshi got first place in cross country.

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लेती ​खिलाड़ी।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ आयोजन, सभी विजेता पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। खेल निदेशालय के निर्देश पर सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई क्रॉस कंट्री के महिला वर्ग में हर्षि और पुरुष वर्ग में पुष्पेंद्र को पहला स्थान मिला। बाद में सभी विजेताओं को जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया।

पहले महिला वर्ग के लिए हुई तीन किलोमीटर लंबी दौड़ में हर्षि प्रथम, रिहाना द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं। जबकि सांत्वना पुरस्कार छाया को दिया गया। वहीं पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में पुष्पेंद्र प्रथम, तस्लीम द्वितीय और विपिन तृतीय रहे। राहुल और भूपेंद्र को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी आशा राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष नीरज शर्मा और अरविंद राठौर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी सिंह, धीरपाल कश्यप, प्रमोद कुमार शर्मा, इरफान हुसैन, अब्दुल सुबूर खान आदि मौजूद रहे।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लेती खिलाड़ी।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लेती खिलाड़ी।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लेती खिलाड़ी।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में हिस्सा लेती खिलाड़ी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button