शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: निगोही नगर पंचायत के चेयरमैन ने जताया जान का खतरा

Connect News 24

The chairman of Nigohi Nagar Panchayat expressed the danger of life

पुलिस आफिस में एसपी से मिलने जाते सपा के नेता। संवाद

शाहजहांपुर। नगर पंचायत निगोही के चेयरमैन मनोज वर्मा ने खुद की हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सपा पदाधिकारियों के साथ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने तिलहर भाजपा विधायक से जान का खतरा बताया है।

मनोज वर्मा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि खुदागंज के कपिल की फर्म के खाते में 51 लाख और 10 लाख रुपये नकद दिए थे। कपिल रुपये देने में आनाकानी कर रहे थे। मनोज ने बताया कि 17 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक नमकीन व्यवसायी ने कपिल के भाई से हिसाब कराने के लिए उसे बुलाया था। मध्यस्थ के फैसले को दूसरी पार्टी ने नहीं माना। इसके बाद मनोज फैक्टरी से निकल आए।

आरोप है कि रास्ते में कपिल ने घेराबंदी का प्रयास किया। मनोज ने खतरा भांपकर गाड़ी रुकवा दी। फैक्टरी के कर्मचारियों के आने के बाद आरोपी मौके से चले गए।

मनोज ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक, उनके पति और प्रतिनिधि उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। एसपी ने पूरे मामले को सुनने के बाद आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, महानगर अध्यक्ष रामकुमार भोजवाल, विकास चंद्रा, असलम खां, सचिन भोजवाल आदि मौजूद रहे।

आमने-सामने आए रोशन व सलोना, किया नजरंदाज

तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा व सपा के नेता पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा मंगलवार को आमने-सामने आ गए। रोशन एसपी के चैंबर से निकल रहे थे, जबकि सलोना मिलने के लिए आईं थीं। दोनों का आमना-सामना भी हुआ, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को नजरंदाज कर दिया।

ऐसा सुनने में आया है कि मनोज वर्मा अपनी फैक्टरी का पार्टनर बदलना चाहते हैं, लेकिन पहले वाले के रुपये नहीं दे रहे हैं। इसी को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। कोई हमारा नाम ले रहा तो जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।

– सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button