शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पिता काे खाना देने गए बालक का शव तालाब में पड़ा मिला

Connect News 24

Body of boy found lying in pond

मृतक कल्याण का फाइल फोटो

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी साकेश सिंह यादव के नौ वर्षीय पुत्र कल्याण का शव गांव से कुछ दूरी पर तालाब के पास दलदल में पड़ा मिला। वह पिता को खाना देकर घर लौट रहा था। पिता ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर साकेश का खेत है। खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था। सोमवार शाम को साकेश को खाना देने के लिए उसका पुत्र कल्याण गया था। टिफिन देने के बाद वह घर की ओर चल दिया, लेकिन पहुंचा नहीं। शाम करीब साढ़े छह बजे साकेश घर लौटा तो पत्नी ने बेटे के अब तक घर न लौटने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

कुछ देर में गांव में बात फैल गई तो ग्रामीण भी तलाश में जुट गए। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के दलदल में कल्याण का शव पड़ा मिला। सूचना पर मदनापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सीओ सदर अमित चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इस मामले में परिवार के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कान के नीचे मिला चोट का निशान

मृतक के पिता साकेश ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कल्याण के कान के नीचे भी खून बह रहा था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

नौ महीने पहले चचेरे भाइयों से हुआ

था विवाद, तीन लोग हुए थे घायल

सबलपुर गांव में नौ महीने पहले दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई थी। साकेश के अनुसार, आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करने के चलते विवाद हुआ था। विवाद में साकेश के भतीजे कृष्णपाल, अभिषेक और सुरेश को गोली लगी थी। मामले में गिरीश और रहीस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद जेल भेजा गया था। साकेश ने परिवार के ही दूसरे पक्ष के लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। साकेश के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा अर्चित और अर्पित रह गए हैं।

साकेश के परिवार में 90 लोग

साकेश और गिरीश के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा है। मदनापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार, साकेश के परिवार में करीब 90 लोग हैं, जबकि गिरीश के परिवार में 20 लोग हैं।

मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी

मृतक कल्याण का फाइल फोटो

मृतक कल्याण का फाइल फोटो

मृतक कल्याण का फाइल फोटो

मृतक कल्याण का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button