शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य विभाग में 37 एएनएम का चयन

Connect News 24

Selection of 37 ANMs in Health Department

शाहजहांपुर में पुराने जिला अस्पताल में एएनएम को नियु​क्ति पत्र देतीं जिला पंचायत अध्यक्ष ममता य

शाहजहांपुर। सीएमओ कार्यालय के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने नवचयनित 37 एएनएम को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सीएम द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

इस मौके पर ममता यादव ने एएनएम से समर्पित भाव से समाज के सभी वर्गों की स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत एएनएम का चयन किया गया। इसलिए सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को बिना भेदभाव के लोगों तक पंहुचाएं।

सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि एएनएम के चयन होने से स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में और अधिक गुणवत्ता आएगी। वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। दस्तक अभियान भी शुरू हो गया। इसमें आशाएं घर-घर जाकर कुष्ठ व क्षय रोग के मरीजों को खोजेंगी। एसीएमओ डॉ.गाेविंद स्वर्णकार, डॉ.मनोज मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, डीपीएम इमरान खान, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button