शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जिला कारागार के नक्शे में बदलाव, बच्चों के लिए स्कूल का भी प्रस्ताव

Connect News 24

शाहजहांपुर। शहर के बीच में स्थापित जिला कारागार को शिफ्ट करने की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। दो हजार बंदियों की क्षमता वाली जेल का नक्शा बनकर तैयार हो गया। इसमें स्टाफ के बच्चों के लिए स्कूल बनाने का प्रस्ताव अतिरिक्त जोड़ा गया। विद्यालय को प्राइमरी से लेकर कक्षा दस तक की मान्यता दिलाने की तैयारी है।

जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदी निरुद्ध हैं। बंदियों की बढ़ती क्षमता को देखते हुए शहर के बाहर जिला कारागार को शिफ्ट करने के लिए मुड़िगवां गांव में 80 एकड़ जमीन किसानों से खरीदी गई थी। जमीन मिलने के बाद प्रशासन ने जेल का नक्शा तैयार कराया था। दो हजार बंदियों की क्षमता के लिए बैरकें, महिला बैरक, अस्पताल, खेती के लिए जमीन, स्टाफ के आवास आदि को बनाया जाना था। इसमें एक नया प्रस्ताव स्कूल का जोड़ा गया है। स्टाफ के बच्चों के लिए विद्यालय की स्थापना भी जेल के नजदीक की जाएगी, जिससे अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरी तय नहीं करना पड़ा।

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि स्कूल का नया प्रस्ताव जुड़वा दिया गया। नक्शा बनने के बाद स्टीमेट तैयार कराकर काम शुरू कराएंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

गांव के बीच से कनेक्टिविटी का किया विरोध

जिला कारागार के नए भवन को जाने वाली सड़क को बीच गांव से जोड़े जाने पर एतराज जताया गया है। जेल अधीक्षक के अनुसार, जलालाबाद रोड की तरफ से बीच गांव से होकर सड़क को गुजारने पर सुरक्षा कारणों के चलते एतराज जताया है। इससे दूरी भी बढ़ जाती। ऐसे में मेडिकल कॉलेज वाले रोड से कनेक्टिविटी जोड़ी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button