Pilibhit News: धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

फोटो 2 जगन्नाथ शोभायात्रा में शामिल भक्त। संवाद
पीलीभीत। शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान रथ के साथ चल रहे भक्तों ने भजन कीर्तन किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
रथयात्रा शेरों वाली मठिया से प्रारम्भ होकर श्री गौर धाम मंदिर पहुंची। रथयात्रा जमुनी चौराहा, मोतीराम चौराहा चौक बाजार, इमली चौराहा, साहूकारा गौर धाम में पहुंची। यहां आरती व प्रसाद के बाद शेरों वाली मठिया स्थित श्री मनोकामना मंदिर पहुंची। जिसके बाद वहां भगवान जगन्नाथ महाराज की रसोई का प्रसादी भंडारा शुरू हुआ। यात्रा में दीपक अग्रवाल, जयसिंह, अजय, सुनील, राकेश, अनिल, अमन, नमन, रिंकू, निशा, पूनम, राधा,मन्नत, मनशा, परी, कौशल आदि भक्त शामिल थे।
बीसलपुर। नगर मेंं मंगलवार को आकर्षक झांकियों के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।
डाकखाना तिराहे से शुरू हुई रथयात्रा में सबसे आगे चल रहे रिक्शे पर भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा आकर्षक ढंंग से सजाई गईं थी। बैंडबाजों के साथ निकाली गई यात्रा का बड़ा स्थल मंदिर द्वार पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष छेदालाल जायसवाल और भाजपा विधायक विवेक वर्मा भी थे।
रथयात्रा के साथ बड़ा स्थल मंदिर, बेनीराम मंदिर और जानकी रतन मंदिर के सिंहासनों को भी रिक्शों पर सजाया गया था। रथयात्रा में हनुमान जी, राधा जी, श्रीकृष्ण, संतोषी माता और श्री सीताराम की झांकियां भी शामिल रहीं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शाम को डाकखाना तिराहे पर ही आकर समाप्त हो गई।
रथयात्रा के साथ सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, धीरेश रस्तोगी, सचिन जायसवाल, शिवेंद्र शुक्ला, मधुर रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, राजीव रस्तोगी अमर जायसवाल समेत काफी लोग चल रहे थे।



