शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: असिस्टेंट प्रोफेसर के बंद घर से छह लाख की चाेरी

Connect News 24

Chari worth six lakhs from the locked house of assistant professor

साउथ सिटी कॉलोनी में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान

गए थे परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर, पीछे चोरों ने खंगाल दिया घर

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। इसी क्रम में अब चोरों ने चौक कोतवाली क्षेत्र की सुरक्षित कहीं जाने वाली साउथ सिटी कॉलोनी में एसएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप दीक्षित के बंद मकान को निशाना बनाया है। मकान मालिक अपने परिवार के साथ वाराणसी गए हुए थे। पीछे चोरों ने मकान के अंदर कमरों का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपये के माल उड़ा दिया।

डॉ. संदीप दीक्षित एसएस काॅलेज में रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 22 सितंबर को शाम छह बजे पत्नी ज्योति शुक्ला के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी चले गए। 24 सितंबर को उनके पड़ोसी कुलवंत सिंह ने उन्हें फोन कर घर का मुख्य दरवाजा बंद होने व अंदर के सभी गेट खुले होने की सूचना दी।

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का मुख्य द्वार खोलकर देखा तो अंदर के सभी दरवाजों के लॉक टूटे थे। कमरों के अंदर का सामान बिखरा हुआ था।

रविवार रात करीब 12 बजे डॉ.संदीप दीक्षित घर लौट आए। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से सोने की दो चेन, अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी, एक बड़ी नथ, तीन छोटी नथ, आठ जोड़ी पायल, 15 जोड़ी बिछिया, दो चांदी के सिक्के व करीब 70 हजार रुपये समते छह लाख रुपये का सामान चुरा लिए। तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए

पीड़ित की सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसमें 13 सितंबर की रात दो लोग घर की दीवार लांघकर अंदर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू कर दी है।

चोरियों का ग्राफ बढ़ा, बंद मकानों के ताले तोड़ रहे चोर

नगरीय क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ अचानक से बढ़ गया है। बाइक चोरी की घटनाओं के अतिरिक्त बंद मकानों को चोर निशाना बनाने लगे हैं। 20 सितंबर को थाना सदर बाजार के चिनौर स्थित मालाराम कॉलोनी में शिक्षिका सताक्षी सक्सेना के बंद घर से लाखों की चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझा। पीड़िता पांच दिन से थाने के चक्कर लगा रही है और पुलिस जांच के नाम पर टहला रही है।

व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर हुई थी पांच लाख की चोरी

जलालाबाद के नबीनगर निवासी व्यापारी राजपाल कश्यप की कार का शीशा तोड़कर करीब पांच महीने पहले एसपी आफिस के पीछे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नजदीक चोरों ने पांच लाख रुपये चोरी कर लिए थे। चोरों की तलाश की गई। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने मौका-मुआयना किया। अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

एसडीएम के बंद घर को चोरों ने बनाया था निशाना

– डीएम कंपाउंड स्थित इटावा के एसडीएम के बंद क्वार्टर को भी चोरों ने निशाना बनाया। करीब एक लाख रुपये का माल लेजाने में सफल रहे। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर के यहां दो दिन पहले चोरी हुई थी। सोमवार को दोपहर में प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

-सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी

साउथ सिटी कॉलोनी में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान

साउथ सिटी कॉलोनी में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button