शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राजकीय बाल गृह से बालक भाग निकला

Connect News 24

गिनती के दौरान हुआ खुलासा, शाम तक नहीं लग सका सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवादा इंदेपुर में स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) से एक बालक भाग गया। शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका था।

सुबह करीब साढ़े छह बजे योग कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच 12 वर्षीय बालक चकमा देकर बाल सुधार गृह से निकल गया। गिनती के दौरान एक बालक कम मिलने पर खलबली मच गई। बाल सुधार गृह के अधीक्षक नेमचंद्र के अवकाश पर होने के चलते तुरंत सहायक अधीक्षक ने जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा को सूचना दी।

उन्होंने चाइल्ड लाइन, पुलिस आदि को सूचना दी। बालक की तलाश शुरू कर दी गई है। डीपीओ ने बताया कि सुबह आठ बजे बालक बाल सुधार गृह से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। बालक पश्चिमी यूपी मुरादाबाद और रामपुर की तरफ का रहने वाला है।

दूसरी ओर चाइल्ड लाइन के प्रभारी अजय राय ने भी अपनी बरेली से दिल्ली रूट की टीमों को सक्रिय कर दिया है। उन्होंने बालक का फोटो भेज दिया है। इससे पहले जून महीने में छह बालक बाल सुधार गृह से भाग गए थे, जो दिल्ली से बरामद हुए थे।

गिर सकती है गाज

दो बार बालकों के भागने के मामले को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को मामले में गाज गिर सकती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button