शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पिता तिलक चढ़ाने गए, चाइल्ड लाइन की टीम शादी रुकवाने घर पहुंची

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 08 Jun 2023 12:39 AM IST

Father went to offer tilak, child line team reached home to stop marriage

जलालाबाद में नाबालिग की शादी की सूचना पर जांच करती चाइल्ड लाइन व पुलिस टीम।

शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव भुड़िया कदरौले में नाबालिग की बरात आने से चार दिन पहले ही चाइल्ड लाइन की टीम उसके घर पहुंच गई। जिस समय टीम पहुंची, नाबालिग का पिता परिवार के सदस्यों के साथ तिलक चढ़ाने गया था। अधिकारियों ने कम उम्र में लड़की की शादी पर सजा और जुर्माने का प्रावधान बताते हुए बाल कल्याण समिति के सामने पेश होने के निर्देश दिए।

चाइल्ड लाइन की टीम को नाबालिग की 11 जून को शादी होने की सूचना मिली थी। शादी से चार दिन पहले चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक अजय पाल, बाल संरक्षण समिति के निकेत कुमार जलालाबाद पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। टीम ने लड़की की उम्र के दस्तावेज मांगे, लेकिन परिजनों ने दिखाने से इन्कार कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि लड़की के पिता बदायूं जिले के थाना उसहैत के दियूरी नगला गांव में तिलक चढ़ाने गए हैं। जिला समन्वयक ने चेताया कि किशोर या किशोरी की शादी करने पर एक लाख का जुर्माना व दो साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने लड़की के परिजनों से बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश होकर शपथ पत्र देने के निर्देश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button