Road Accident: सड़क पर पड़ी बजरी के कारण फिसली बाइक, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के गाइड और चालक की मौत

गाइड सूरज और चालक महेश का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक घायल हो गया। हादसे में मरने वाले युवकों में एक गाइड और दूसरा जंगल सफारी वाहन का चालक था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के गौहनियां क्षेत्र की जोशी कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र उमाशंकर (30) पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी वाहन का चालक था। वह गुरुवार सुबह गाइड महेश (28) पुत्र अशोक कुमार निवासी मुस्तफाबाद कॉलोनी और शुभांकर के साथ बाइक से जंगल सफारी की पहली शिफ्ट की ड्यूटी करने के लिए मुस्तफाबाद आ रहे थे।