Shahjahanpur News: बाल रंगमंच कार्यशाला में बच्चे सीख रहे अभिनय की बारीकियां

बाल रंगमंच कार्यशाला में अभिनय सीखते बच्चे। विज्ञप्ति
शाहजहांपुर। भारतेंदु नाट्य अकादमी एवं समीक्षा सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बाल रंगमंच कार्यशाला में बच्चे अभिनय की बारीकियां सीख रहे हैं।
प्रशिक्षक एवं निर्देशक प्रेम कुमार ने बताया कि बच्चों को बॉडी मूवमेंट, डायलॉग डिलीवरी, फेस एक्सप्रेशन, स्टोरी टेलिंग सिखाई जा रही है। अधिकतर बच्चों का रंगमंच से कभी वास्ता नहीं रहा था। शुरू में बच्चे घबराए हुए थे। धीरे-धीरे वे रंगकर्म में ढल रहे हैं। बच्चे नाटक की तैयारी में लगे हुए हैं। कार्यशाला में अध्ययन वर्मा. अमन तसदीक, ऋषभ, रोजी, सृष्टि, समीक्षा, तनिष्क़ा, वैष्णवी, कनक, जलज, लाल मोहम्मद, युक्ति, अथर्व, विकास, नितिन, आयुष मिश्रा, अर्पित, अवधेश आदि बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। संवाद