शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया भावपूर्ण मंचन

Connect News 24

Children staged an emotional performance of Lord Krishna's pastimes.

तक्ष​शिला प​​ब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन करते बच्चे। संस्था

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने श्री राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर उनकी लीलाओं का मंचन किया। रंगारंग प्रस्तुतियाें ने सभी का मनमोह लिया।

प्री प्राइमरी के बच्चों ने भगवान कृष्ण की जीवन लीला, नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण से संबंधित स्थानों का वर्णन किया। केजी की छात्रा तन्वी त्रिपाठी ने हारमोनियम पर कोई जाए जो वृंदावन मेरा पैगाम ले जाए… गीत गाया। इससे पहले निदेशक अरुण खंडेलवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मनु खंडेलवाल, प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल, शिक्षिका निधि तिवारी, अनुप्रिया, नुजहत, सोनम, नीलू, आशा, सुरभि, प्रीति, बुशरा, एकता, राधिका, अनामिका, अर्पणा, प्रियंका, सुशीला, राखी, अखिल, गोविंद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button