Shahjahanpur News: संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ी अव्वल

शाहजहांपुर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियाें को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य व
शाहजहांपुर। प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 दो से पांच सितंबर तक अलीगढ़ के अतरौली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। इसमें संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने वॉलीबाॅल के अंडर-19 तरुण वर्ग में प्रांत स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
इसके अलावा खिलाड़ियों ने शतरंज अंडर-17 किशोर वर्ग ने प्रांत में तृतीय स्थान तो कबड्डी अंडर-19 में तरुण वर्ग ने प्रांत में चतुर्थ स्थान पाया। प्रधानाचार्य बसंत कुमार त्रिवेदी व उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा अध्यापक वेद प्रकाश, योगेंद्र सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संवाद