शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बारिश से उखड़ने लगीं शहर की सड़कें

Connect News 24

City roads started getting uprooted due to rain

शाहजहांपुर में ​खिरनीबाग चौराहा से अंटा चौराहा मार्ग पर सड़क में गड्ढे होने से भरा पानी और उधड़

शाहजहांपुर। सीवर लाइन के लिए खोदाई के साथ ही बारिश से शहर की सड़कें उखड़ने लगी हैं। सड़क की बजरी उखड़ने से इन पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़कों की अभी मरम्मत नहीं हो रही। बरसात के बाद ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए लगभग सभी सड़कों को खोद दिया गया। अधिकारियों की अनदेखी से उनकी मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। फिर चाहे वह खिरनीबाग चौराहा से अंटा चौराहा, बेरी चौकी से होकर केरूगंज जाने वाला मार्ग हो या फिर लाल इमली चौराहा से तारीन टिकली, घंटाघर, कच्चा कटरा होते हुए चार खंभा वाली रोड हो।

इनके साथ ही अन्य सड़कों का भी यही हाल है। सड़कों पर गड्ढे होने के साथ ही सीवर लाइन के चैंबर भी सड़क के ऊपर निकले हुए है, जिनकी वजह से हादसे हो रहे है। पिछले 10-15 दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते भी सड़काें की दशा खराब होने लगी है। सड़कों की बजरी उधड़ने लगी है।

सदर बाजार चौराहा पर हाल खराब है। इतना ही नहीं कैंट क्षेत्र की सड़कें भी उधड़ रही हैं। इनमें इंदिरा नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से सिविल लाइंस होकर जीएफ कॉलेज और ओसीएफ की ओर जाने वाला मार्ग, इमली रोड से वीर अब्दुल हमीद पार्क होकर रामनगर को जाने वाली रोड, ओसीएफ के सामने से हैडिल वाईबाग रोड शामिल हैं।

अफसर बोले, बारिश के बाद सही हो सकेंगी सड़कें

नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि शहर की सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। अभी सीवर लाइन का काम बाकी है और बारिश भी हो रही है। उसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा। जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार कहते हैं कि सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया था, इनमें से कुछ की मरम्मत करवा दी गई है। जो बची हैं, उनको भी ठीक करवाया जाएगा। वहीं, कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित कहते हैं कि उन्होंने छावनी परिषद के क्षेत्र में आने वाली सड़कों की मरम्मत के लिए लगातार मांग उठाई है। कुछ सड़कों की मरम्मत कराई भी गई है। महाराणा प्रताप रोड का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं।

शाहजहांपुर में खिरनीबाग चौराहा से अंटा चौराहा मार्ग पर सड़क में गड्ढे होने से भरा पानी और उधड़

शाहजहांपुर में खिरनीबाग चौराहा से अंटा चौराहा मार्ग पर सड़क में गड्ढे होने से भरा पानी और उधड़


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button